
दहंश रिव्या के पीछे चला गया और थोड़ा आगे आके उसने देखा रिव्या एक जगह खड़ी थी, उसका दिल अभी भी धड़क रहा था, दहंश को देखते ही उसने तुरंत नज़रें झुका लीं, ये देख दहंश के होठों पे तिरछी मुस्कान आ गई, वो उसके पास आया और प्यार से उसके बालों को कानों के पीछे करते हुए कहा “क्या हुआ? तू इतनी जल्दी में वहां से भाग क्यों आई?”
उसकी बात पे रिव्या कुछ पल के लिए खामोश हो गई उसके बाद उसने बात बदलते हुए धीरे से कहा “शॉपिंग हो गई है तो प्लीज़ मुझे हॉस्टल छोड़ दीजिए, सोनम परेशान हो रही होगी।”






Write a comment ...