
मानिक अब पूजा से दूर हुआ और कहा " well, ये तुम्हारी जिंदगी है, तुम नहीं रहना चाहती ना मेरे साथ तो ठीक है में भी जबरदस्ती नहीं करूंगा तुम्हारे साथ.... तुम्हे तुम्हारी नई जिंदगी मुबारक और मुझे मेरी पुरानी जिंदगी मुबारक.... जाओ जहां जाना है, You are free now," इतना कहकर उसने एक नजर पूजा को देखा और अब कमरे से बाहर चला गया।
उसके जाते ही पूजा वही दीवार से लगकर जमीन पे बैठ गई, और अब सिसक कर रोने लगी..... उसने रोते हुए खुदसे कहा " ये मैने क्या कर दिया.... इनाया ने कितना समझाया था और मैने भी तय किया था कि मानिक से जितना हो सके प्यार से डील करना है.... मुझे उन्हें प्यार देना था, उन्हें अपने प्यार से जितना था पर यहां तो मैने उन्हें खुदसे और दूर कर दिया,"





Write a comment ...